स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में महिलाओं का बिजलीघर पर जोरदार हंगामा 

Share
स्योहारा (बिजनौर)। स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में महिलाओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। भारी संख्या में महिलाएं स्थानीय बिजलीघर पहुंचीं और जोरदार हंगामा करते हुए प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।read more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/ महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही प्रीपेड (रिचार्ज) सिस्टम के चलते उन्हें बार-बार बिजली कटने और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवारों का बजट बिगड़ गया है। हंगामा बढ़ता देख बिजली विभाग के अधिकारी मौके से हट गए, जिससे प्रदर्शनकारी महिलाएं और आक्रोशित हो गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग रखी कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए और पुरानी पोस्टपेड व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *