भागीदारी भवन, लखनऊ में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से कराटे मास्टर राकेश गुप्ता की शिष्टाचार भेंट

Share
 लखनऊ/रायबरेली।
राजधानी लखनऊ स्थित भागीदारी भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रायबरेली जनपद के अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) समाज के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/ मुलाकात के दौरान राकेश कुमार गुप्ता ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा, खेल एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कराटे खिलाड़ियों के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी सहयोग की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
यह मुलाकात सामाजिक उत्थान और खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *