एस जे एस लालगंज फिर साबित हुआ सर्वोत्कृष्ट

Share
लालगंज, रायबरेली। नगर का सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल लालगंज एक बार पुनः अपनी प्रतिभा के बल पर तहसील स्तर पर सफलता के चरम शिखर पर कायम है। विगत कई वर्षों से एस.जे.एस. लालगंज ने लगातार इतिहास बनाते हुए अपनी प्रतिभा को साबित करके दिखाया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा यह परीक्षा परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कक्षा 10 में कुल पंजीकृत 137 छात्रों में अभितांस सिंह ने (97.60%) अंकों के साथ प्रथम, शगुन (97.40 %) अंकों के साथ द्वितीय, जानवी यादव तथा आराध्या यादव ने सामूहिक रूप से (96.80 %) अंकों के साथ तृतीय, रिद्धिमा सिंह (96.40 %) अंकों के साथ चतुर्थ तथा रिया यादव ने (95.60 %) अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय में 31 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए व 96 छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ 75% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 131 छात्रों ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। read more:https://khabarentertainment.in/police-rescued-10-pilgrims-who-had-strayed-into-the-vijaygarh-fort-forest/विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री रमेश बहादुर सिंह प्रबंधक श्री अग्रज सिंह व सह-प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय छात्रों की लगन व उनके द्वारा किये गए परिश्रम को दिया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के आपसी सामंजस्य को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उन्हें सफलता के चरम शिखर पर पहुंचने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए अनंत शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *