भदोही। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा जनपदीय साईबर पुलिस टीम को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में आवेदक सुनील कुमार पुत्र राम सजीवन सरोज निवासी रैया थाना भदोही के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लिंक भेजकर फ्राड कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था।read more:https://khabarentertainment.in/theft-in-a-locked-house-exposed/ साइबर हेल्प डेस्क थाना भदोही द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित सुनील कुमार के 45,944 रुपये की धनराशि को वापस कराया। पीड़ित खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक व साइबर हेल्प डेस्क थाना भदोही प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी