जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने 100 क्षय रोगियों को वितरण किया पोषण पोटली

Share
भदोही। जंगीगंज स्थित जे.पी. हॉस्पिटल एवं सिस्कों संस्थान द्वारा आयोजित पोषण पोटली वितरण समारोह में जनपद के 100 क्षय टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रत्नेश पाण्डेय एवं डॉ. आशुतोष तिवारी के सौजन्य से आयोजित हुआ, जो मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने  सभी लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने क्षय रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए 6 माह के विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। आज के समय में टीबी असाध्याय बीमारी नहीं है बल्कि इसका प्रॉपर इलाज है समय से दवा प्रोटीन पोषण का सेवन करें रोग से निजात पाए।read more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/ जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग को समाप्त करने के लिए आक्रामक एवं समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए डॉ. रत्नेश पाण्डेय एवं डॉ. आशुतोष तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल मरीजों की प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षय रोग उन्मूलन अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को क्षय रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने सिस्को संस्थान, सहयोगी चिकित्सकों एवं स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जनपद को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह आयोजन जनपद में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मौर्या एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *