नहटौर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार सभा, एवं संभावित प्रत्याशी नहटौर विधानसभा क्षेत्र से उमेश वाल्मीकि ने कई गांव में पहुंचकर जयंती कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उमेश वाल्मीकि को फूल मालाएं डालकर, एवं पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया, नहटौर विधानसभा क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उमेश वाल्मीकि ने गांव वेगराजपुर, बडिया, नांगल जाट, डल्लू धनौरी, तकीपुरा, बिलाई, अम्हेडा, ककराला,मिलक,गंगोडा़, हल्दौर, नहटौर, सहित दर्जनों गांव में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उमेश कुमार वाल्मीकि ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।read more:https://khabarentertainment.in/poetry-evening-organized-on-the-birth-anniversary-of-mathematician-aryabhata-and-baba-saheb-ambedkar/ इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक थे, उनका जीवन संघर्ष शिक्षा ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां हर नागरिक को समान अधिकार के अवसर प्राप्त हो, इसलिए हमें उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय,समानता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए, साथ ही उन्होंने सपा के पीडीए विजन को विस्तार से समझाया इस मौके पर उमेश वाल्मीकि ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से इस संकल्प को लेकर एकजुट होने की अपील की कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सपा नेता उमेश वाल्मीकि का स्वागत किया। उमेश वाल्मीकि ने जोर देकर कहा कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए पीडीए के उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर कार्यरत हैं। इस दौरान चौधरी कुलदीप पवार, सलमान कुरेशी, विकास यादव, अतुल शर्मा, डॉ जसराम,दयाराम सिंह, ओम प्रकाश, टिंकू सिंह,अतुल चौधरी, कपिल कुमार, राजू ,कुलदीप, विजयपाल सिंह, संजय कुमार ,अशोक कुमार, तुलाराम,सुनील कुमार ,सत्य प्रकाश, अजय कुमार ,खेम सिंह ,रतिराम सिंह ,गंगाराम ,राहुल कुमार ,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।