गाजीपुर । जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) विशेष अभियान का जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं सहेड़ी पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अभियान को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव एवं लेखपाल से मृतक व भूमिहीन कृषकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र किसानों का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और सभी योग्य किसानों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।read more:https://khabarentertainment.in/theft-in-a-locked-house-exposed/डीएम ने कहा कि छूटे हुए किसानों की ई-केवाईसी और भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही केसीसी और फसल बीमा जैसी योजनाओं के लिए सटीक डाटाबेस तैयार करने पर भी जोर दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालयों एवं पंचायत भवनों का नियमित दौरा कर त्रुटिरहित ढंग से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी के साथ जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर अपनी किसान आईडी बनवाएं। यदि आधार और खतौनी में नाम में अंतर है तो उसे तत्काल सही कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि खतौनी का आधार से सत्यापन (e-KYC) अब अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके।इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।