महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत, बोलीं सुनीशा श्रीवास्तव – नारियों के लिए ऐतिहासिक कदम

Share
गोरखपुर।
महानगर की समाजसेवी, विश्व रिकॉर्ड होल्डर, स्वर सागर संगीत विद्यालय की निदेशक एवं महानगर भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सुनीशा श्रीवास्तव ने संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।read more:https://khabarentertainment.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkars-135th-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/उन्होंने कहा कि इस विधेयक के तहत लोकसभा में अनुच्छेद 330 A और राज्य विधानसभाओं  332 A एवं दिल्ली विधानसभा 339 A में लगभग एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी, जिससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह आरक्षण अनुसूचित जाति और जनजाति की सीटों पर भी लागू होगा, जिससे सभी वर्गों की महिलाओं को अवसर मिलेगा।334 A के तहत यह आरक्षण 15 वर्षो तक मान्य होगा।सुनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से लंबित यह मुद्दा अब साकार हुआ है। पहले भी 1996, 1998, 1999 और 2008 में ऐसे प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आरक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि महिलाएं विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा सकती हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे नीति निर्माण में प्रभावी योगदान देंगी। यह कदम देश के लोकतंत्र को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *