पुलिस टीम द्वारा कमलाकान्त दुबे की हत्या करने की घटना में शामिल गैंगस्टर अभियुक्त किया गिरफ्तार

Share
भदोही। शासन, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी। गैंग मनीष यादव पुत्र शेषधर यादव निवासी धसकरी थाना व जिला भदोही उम्र 36 वर्ष का एक संगठित एवं सक्रिय गिरोह है तथा इस गिरोह का 1. मेहीलाल पुत्र स्व० देवसरन निवासी धसकरी थाना व जिला भदोही उम्र 56 वर्ष 2. सुजीत यादव पुत्र मेही लाल निवासी धसकरी थाना भदोही उम्र 20 वर्ष 3. अंकित यादव उर्फ लवकुश यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी मीरगंज भटहर थाना मीरगंज जिला जौनपुर उम्र 21 वर्ष का एक संगठित अपराधिक गिरोह जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। उक्त गिरोह द्वारा किया गया आपराधिक कार्य धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के तहत दण्डनीय अपराध है।read more:https://khabarentertainment.in/baba-sahebs-birth-anniversary-celebrated-at-sukrit-range-office-messages-of-social-awareness-given/गठित अपराधिक गिरोह जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। इस गैंग के गैंग लीडर तथा गैंग के सक्रिय सदस्यो द्वारा संगठित गिरोह बनाकर लोगो के साथ गाली गलौज करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना तथा हत्या करने जैसा अपराध कारित करते है। अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता कमलाकान्त दूवे की दुकान का शटर बन्द करते समय आर्टिगा कार से टक्कर मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एव समाज विराधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में सोमवार को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 165/26 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित  गैंगस्टर अभियुक्त मेहीलाल पुत्र स्व0 देवसरन निवासी धसकरी थाना व जिला भदोही उम्र 48 वर्ष को  उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *