सोनभद्र। जनपद में मंगलवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती इस बार सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राजनीतिक दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का एक बड़ा मंच रहा। नगर में गाजे-बाजे, झंडे-बैनर और जुलूसों के साथ माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह माल्यार्पण, सभा और रैलियों का आयोजन हुआ। खास बात तो यह रही कि तमाम दलों ने अपने-अपने अंदाज में अंबेडकर जयंती मनाकर जनता के बीच अपनी पकड़ दिखाने की कोशिश की।read more:https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/
समाजवादी पार्टी के बैनर तले मंगलवार को जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि विशाल आबादी वाले भारत देश में पीडीए के मसीहा भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर, सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष करते हुए संविधान को बनाने का काम किया। आज संविधान की ही देन है कि हम लोग अपने अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। यदि देश में संविधान न बना होता तो यह भाजपा सरकार हम लोगों को अनाथ कर देती और हम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं होता। इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान रचयिता थे, जिन्होंने संविधान बनाकर हर वर्ग को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का अधिकार दिया। सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। भाजपा ने कहा था कि संविधान बदल देंगे, लेकिन समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रमेश चंद दूबे, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में बाबा साहब के संविधान को लागू कराकर हर समाज के लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाने का काम किया। उनके रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सुशील राय, मनोज सिंह पटेल, मुकेश सिंह, दीनानाथ अग्रवाल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, विजय शंकर जायसवाल, बाबूलाल यादव, परमेश्वर यादव, अवध नारायण यादव, सुनील गोड़, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।