सोनभद्र। जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर के वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 27 स्थित अंबेडकर नगर चैराहा पर मंगलवार को डा भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बूथ अध्यक्ष रविंद्र चैबे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। डा. धर्मवीर तिवारी ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 अप्रैल 2026 को पूरे देश में अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संसद भवन में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।read more:https://khabarentertainment.in/a-special-event-was-organised-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-baisakhi-and-jallianwala-bagh-memorial-day/ कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और प्रख्यात अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने सामाजिक समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनका सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और समाज जातिवाद व भेदभाव से मुक्त हो। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के प्रसिद्ध नारे शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। साथ ही उनके जीवन संघर्ष को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया। मौके पर भाजपा नगर मंत्री राहुल कुमार, सभासद विनोद सोनी, राजकुमार, कमलेश, जग नारायण, विश्वनाथ, प्रदीप, संजय, सुदर्शन, अनील, धर्मेंद्र, चंदन, पिंटू आदि मौजूद रहे।