दलित समाज के उत्थान के लिए बाबा साहब ने किया था पूरा प्रयास: भाजपा

Share

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ ही अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक थे। भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए पूरा प्रयास किए। साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। अंबेडकर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पैदल यात्राएं निकाली जाती हैं।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/ सभाएं होती हैं। अंबेडकर ने लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी। आंबेडकर जयंती सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की प्रेरणा का दिन है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला, जिला मंत्री मनोज सोनकर, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, रंजन पांडेय, आशा विश्वकर्मा, वंदना वर्मा, शिवम सिंह, अतुल पांडेय, विपिन तिवारी, राजन पांडेय, राकेश सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *