विद्युत केबल चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार,

Share
जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस ने विद्युत केबल चुराने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें, 10 किलोग्राम एल्युमिनियम तार का बंडल और तार काटने का कटर बरामद किया है।  कोतवाली शहर पुलिस टीम को 20 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विद्युत तार चोरी करने वाले कुछ संदिग्ध युवक मोटरसाइकिलों के साथ एकत्र हैं। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए पांचों अभियुक्तों को धर दबोचा।  पकड़े गए अभियुक्त निमित पुत्र महेश कुमार (निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर), अजय पुत्र रोहताश (निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर), अर्जुन पुत्र राजेश (निवासी मौ० कोटला, कस्बा व थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर), दीपक पुत्र अमर सिंह (निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर), विकास पुत्र वेदप्रकाश (निवासी ग्राम कसीर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर) हैं। read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
पूछताछ में अपराधियों ने कबूला कि वे नंबर प्लेट बदलकर सुनसान इलाकों में काटते थे केबल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर सुनसान इलाकों में जाते थे और वहां लगे विद्युत केबल काट लेते थे। बाद में केबल को पिघलाकर उससे निकलने वाले तांबे और एल्युमिनियम को घूमंतू कबाड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाते थे।  आरोपियों ने स्वीकार किया कि करीब 10 दिन पूर्व उन्होंने नूरपुर रोड से एल्युमिनियम का तार काटा था, लेकिन आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण वे तार को वहीं छिपाकर भाग गए थे। 20 अक्टूबर को वे सभी बाइकों से उसी छिपाए गए तार को उठाने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 सुपर स्प्लेंडर (रंग काला, रजि० नं० UP12AL8508)
02 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (नंबर प्लेट व इंजन बदला हुआ), 10 किलोग्राम एल्युमिनियम तार का बंडल
01 तार काटने का कटर बरामद किया।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, भेजे गए जेल
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली शहर में आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 867/2026 धारा 318(4), 338, 340, 317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, अश्वनी सिन्धु, मोहित कुमार, सचिन, अंकित सौलानिया और अभिषेक राणा शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *