यूपीआई फ्रॉड के 23 हजार रुपये वापस, साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत

Share
गाजीपुर नोनहरा। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की 23 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की टीम के प्रति आभार जताया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नोनहरा क्षेत्र के महुआरी, पोस्ट अरखपुर निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 23 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत संख्या 33102260036340 दर्ज की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवश्यक पत्राचार किया। इसके बाद पीड़ित के साथ फ्रॉड की गई 23 हजार रुपये की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने के बाद राजेश कुमार सिंह ने गाजीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना नोनहरा की टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *