नमो मैराथन में दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान

Share

सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति रॉबर्ट्सगंज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में समिति की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने यह जानकारी दी।read more:https://worldtrustednews.in/agricultural-productivity-and-income-of-food-providers-to-increase-in-21-districts-of-eastern-uttar-pradesh-and-7-districts-of-bundelkhand-chief-minister/
समिति के सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग मैराथन होगी। बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेगी। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को 5100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 21 प्रतिभागियों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों की सुविधा के लिए अनुभवी वॉलंटियर, प्रशिक्षक और चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। प्रतियोगिता स्थल तथा मार्ग में एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतिभागियों की आयु 17 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है और उनका सोनभद्र का निवासी अथवा यहां अध्ययनरत होना अनिवार्य है। समिति ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली और फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की। प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह, श्रीराम दरबार अखाड़ा संरक्षक आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, पूर्व सभासद अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, नवीन त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अंशु चैबे, पंकज ओझा, अखिलेश कश्यप, तन्मय त्रिपाठी, डब्लू शुक्ला, विनय भारती और सोनू कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *