शिकायतों से नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने खुद उतारी जेसीबी

Share

सोनभद्र। वर्षों से बदहाल घघरी-बभनी मार्ग की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब सरकारी मशीनरी का इंतजार छोड़कर खुद सड़क सुधारने का बीड़ा उठा लिया है। जनसहयोग से ग्रामीणों ने सड़क पर जेसीबी उतारकर गड्ढों को भरने, मार्ग समतल करने, जलनिकासी, सोलिंग डालने और झाड़ियों की सफाई का काम शुरू करा दिया है।read more:https://pahaltoday.com/18-schoolgirls-suddenly-fainted-due-to-the-scorching-heat/ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को आधा दर्जन से अधिक लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। जून में धरना-प्रदर्शन और अगस्त में श्रमदान के माध्यम से भी समस्या उठाई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया गया कि उमंग गुप्ता ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच जनसहयोग से तत्काल सड़क सुधार का प्रस्ताव रखा। सहमति के बाद शोमारु प्रसाद और ओमप्रकाश ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी लगाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जनसहयोग से कराया जा रहा कार्य सरकारी सड़क निर्माण का विकल्प नहीं, बल्कि वर्षों से समाधान नहीं मिलने की मजबूरी का परिणाम है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *