नकारात्मक विमर्श से सतर्क रहें युवा – सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ करें सहभागिता

Share
लखीमपुर खीरी वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनमत निर्माण का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। हालांकि, कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं अभियान समाज में नकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहे हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल रहे विमर्श ने युवाओं का ध्यान आकर्षित किया है युवाओं से आग्रह है कि वे किसी भी डिजिटल अभियान, संगठन या सोशल मीडिया पेज का समर्थन अथवा विरोध करने से पहले उसके उद्देश्य, पृष्ठभूमि एवं तथ्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन अवश्य करें। बिना सत्यापन के किसी भी सूचना को स्वीकार करना या प्रसारित करना समाज में भ्रम एवं विभाजन की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/
देश का युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इसलिए आवश्यक है कि युवा भावनाओं के बजाय तथ्य, तर्क एवं सकारात्मक चिंतन के आधार पर अपनी राय बनाएं। सोशल मीडिया का उपयोग राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *