संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Share

रेवती(बलिया)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवती कस्बा के वार्ड नंबर पांच में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह करीब पांच बजे हुई,तब परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है।मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह जय शंकर मिश्र ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।मिली जानकारी के अनुसार रेवती कस्बा निवासी मोहन माली का कस्बे के वार्ड नंबर सात तथा वार्ड नंबर पांच में दो मकान है।रविवार की रात करीब 11.30 मोहन माली का लड़का महाराणा प्रताप माली(40) वर्ष वार्ड नंबर पांच स्थित अपने नये वाले मकान में पुराने घर से खाना लेकर पहुंचा।जहां खाना खाने के बाद वह सो गया।चूंकि नये वाले मकान में मोहन माली की दुकान है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/सुबह करीब पांच बजे सोमवारी पूजा के लिए दुकान से अगरबत्ती लेने के लिए रिश्तेदार का लड़का दिलीप गया।पीछे से मोहन माली भी गये। इस बीच सीढ़ी पर निश्चेत पड़े महाराणा प्रताप को देख उनके होश उड़ गये।परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी रेवती गये।जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात महाराणा प्रताप को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंच गये।वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं मृतक के पिता मोहन माली ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।इस सम्बन्ध सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।मृतक महाराणा प्रताप की पत्नी पटना में रहती है।जिनका एक 15 वर्षीय पुत्र हैं जो अपनी मां के साथ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *