एक साथ तीन गुलदार दिखने से हड़कंप, कार सवारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, क्षेत्र मे दहशत का माहौल

Share
किरतपुर । थाना क्षेत्र में नहटौर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने का मामला सामने आया है। सड़क से गुजर रहे कार सवारों की नजर गुलदारों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में सड़क के आसपास एक साथ तीन गुलदार दिखाई देते नजर आ रहे हैं। एक साथ तीन गुलदारों की मौजूदगी की सूचना और वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आसपास से गुजरने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बताया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कब का है और वास्तव में किरतपुर के नहटौर रोड स्थित ओवरब्रिज क्षेत्र का ही है।इस संबंध में जब वन संरक्षक दीपक कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने किरतपुर क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने की ऐसी किसी भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया।उल्लेखनीय है कि बिजनौर जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गुलदारों की मौजूदगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है।हालांकि  दैनिक पहल टुडे वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *