भाजपा देहात मंडल के ग्राम नानपुर हसुपुर मतनौरा गोहरा पावटी में युवा चौपाल का आयोजन

Share
 भाजपा देहात मंडल के ग्राम नानपुर हसुपुर मतनौरा गोहरा पावटी में युवा चौपाल का आयोजन
गढ़मुक्तेश्वर
 ग्राम नानपुर, हसुपुर, मतनोरा,गोहरा व पावटी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम  मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी व प्रवासी के रूप में भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा गढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष आकाश त्यागी ने किया।
 जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने युवाओं  को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा के चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी जिस तरफ युवा चलता है वही समाज की सेवा करता है युवा मोर्चा गढ़ देहात अध्यक्ष आकाश त्यागी ने कहा कि इस बार युवाओं के मार्गदर्शन से पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित ने कहा युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से समस्त युवाओं को भाजपा से जुड़ने के लिए निवेदन किया।
इस अवसर,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित,गढ़ देहात भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अनित मावी,युवा मोर्चा गढ़ देहात अध्यक्ष आकाश त्यागी,निखिल चौधरी, अमित कुमार, एशवीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *