पुलिस को जानकारी देने पर युवक से मारपीट व धमकी

Share
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देने के बाद यह घटना होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/former-mla-and-in-charge-of-rasulabad-assembly-constituency-shiv-kumar-beria-attended-the-important-meeting-of-samajwadi-party/
कोल्हुआ निवासी अर्जुन तिवारी (पुत्र स्व. हरेंद्र तिवारी) ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 मार्च 2026 की रात लगभग 8:30 बजे पुलिस ने गांव के एक युवक के बारे में उनसे जानकारी मांगी थी। अर्जुन तिवारी का आरोप है कि पुलिस को जानकारी देने से नाराज होकर उसी युवक ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उन्हें यह भी धमकी दी कि यदि उन्होंने इस घटना की जानकारी किसी पुलिसकर्मी को दी, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
घटना के समय अर्जुन तिवारी के घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *