अफजलगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार देर शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना क्षेत्र के जटपुरा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम जटपुरा चेक पोस्ट पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की संघन जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराया हुआ दिखाई दिया, जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।read more:https://pahaltoday.com/muslims-will-no-longer-be-used-for-vote-bank-politics-wasim-rain/पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम रतुपुरा थाना ठाकुरद्वारा बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान इस अवसर पर उपनिरीक्षक हरवीर सिंह, कांस्टेबल अश्विनी चौधरी तथा कांस्टेबल मुनेश कुमार मौजूद रहे।