अफजलगढ़। थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह राठी ने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के दौरान आठ शिकायतें दर्ज करायी गयी जिनमें से तीन शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर लेखपाल व विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। शनिवार को कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह राठी ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विवाद से कोई शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा आठ शिकायतें आयी तीन शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर लेखपाल व विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। वही अफजलगढ़ एसएसआई श्रीपाल ने कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ित की हर समस्या को निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-statue-of-veer-shiromani-maharana-pratap-will-be-installed-angad-singh/ इस अवसर पर एसएसआई श्रीपाल सिंह के आलावा कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार,एसआई मनवीर सिंह,एसआई चंद्रप्रकाश गंगवार, एसआई हरवीर,एसआई जयवीर सिंह, पूर्व प्रधान रामनाथ सिंह चौहान सहित कानूनगो अफजलगढ़ योगेन्द्र कुमार,कानूनगो कासमपुरगढ़ी नरेश कुमार,लेखपाल गौरव चौहान,लेखपाल अनिरुद्ध चौहान,जितेन्द्र प्रताप सिंह,ऋषिपाल सिंह,नागेन्द्र सिंह,राकेश कुमार,संजीव कुमार,जितेन्द्र कुमार,फूल सिंह, लेखपाल चंचल रानी,लेखपाल तेजपाल सिंह,लेखपाल दीपेन्दर कुमार तथा लेखपाल राखी चौहान सहित अधिकांश लेखपाल मौजूद थे।