बीच चौराहे पर युवती का हंगामा, होमगार्ड्स को दी अशोभनीय गालियां

Share

बहराइच। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पीपल चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती ने सड़क किनारे ड्यूटी कर रहे होमगार्ड्स के साथ अभद्रता कर दी। बताया जा रहा है कि ऑटो रोककर उसमें बैठाने को लेकर हुए विवाद के दौरान युवती ने होमगार्ड्स को जमकर गालियां दीं।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/read morप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने होमगार्ड्स के साथ-साथ मौके पर मौजूद दीवान के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होमगार्ड्स की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।हालांकि बाद में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौता कराया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने बताया कि आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *