पिलखुवा। रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू होने के साथ ही रामलीला मैदान में रावण और मेघनाथ के पुतले बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। कारीगर पुतले तैयार करने में जुटे हुए हैं।रामलीला समिति के अखिलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन तथा भगवान को समर्पित कढ़ाई का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विधिवत रूप से रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा।उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इसी क्रम में दशहरा पर्व पर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण, मेघनाथ सहित अन्य पुतलों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
पुतले तैयार करने में जुटे कारीगर अनिल कुमार ने बताया कि वे कई वर्षों से पुतले बनाने का कार्य कर रहे हैं।