सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को फरेंदा में विशाल जनसभा

Share
महराजगंजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 25 सितंबर को फरेंदा के अंबेडकर तिराहे पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा नेता राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। जनसभा दोपहर दो बजे शुरू होगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता रहेगी। विधानसभा नेता राजेश जायसवाल ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जनसभा में उपस्थित होकर सेवा और विकास के संकल्प को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *