एनसीसी कैडेटों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

Share
आजमगढ़,99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डेण्टल कॉलेज, इटौरा-चंडेश्वर में 21 से 30 सितंबर तक चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-328) के चौथे दिन कैडेटों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में टीएसआई जयशंकर सिंह ने कैडेटों को यातायात नियमों, सुरक्षित आवागमन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette एनसीसी कैडेट स्वयं नियमों का पालन करने के साथ समाज में भी जागरूकता फैला सकते हैं।इससे पहले ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा था कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों को रेजिमेंटल लाइफ से परिचित कराना और इंटर ग्रुप कम्पटीशन के लिए योग्य कैडेटों को तैयार करना है। उन्होंने कैडेटों से अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर कॉन्स्टेबल विनय कुमार राय, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, सेकेंड ऑफिसर दिनेश कुमार मिश्रा, लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार सहित एनसीसी अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहयुक्त एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *