नीमा ने मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस

Share

आजमगढ़। नीमा आजमगढ़ द्वारा पालीवाल रेस्टोरेंट में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. वी.एस. सिंह ने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा नहीं, जीवनशैली है। पूरी दुनिया अब आयुर्वेद को अपना रही है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि वर्तमान में आयुर्वेद प्रमुख चिकित्सा पद्धति बन गई है। थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ पर उन्होंने नवीन शोध से इसे सर्वसुलभ बनाने पर जोर दिया।अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं के प्रभाव बताए। डॉ. विभा त्रिपाठी ने महिलाओं में आयुर्वेद की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया।इस मौके पर डॉ. अजीम अहमद, डॉ. मनीष चौबे, डॉ. मनीषा मिश्रा समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. वी.एस. सिंह व संचालन डॉ. डी.डी. सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *