एनएसएस स्थापना दिवस पर पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Share
गाजीपुर/बहादुरगंज। गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली सलामतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुई। विद्यार्थियों ने गीत के माध्यम से सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजना तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी हैं।कार्यक्रम में एनएसएस के उद्देश्यों और समाज के प्रति स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से सेवा भावना के साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के प्रति संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *