बिजनौर । सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष में गुरुवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में अंतर्विभागीय मेले एवं शिविर का आयोजन किया गया। “सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनमानस को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख ममता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, विकास खंड, शिक्षा एवं पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा आवास एवं पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा लाभार्थियों को वितरित किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जितेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, उदयपाल, जिला पंचायत सदस्य, दीपक मंडल अध्यक्ष तथा राजीव राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।अंतर्विभागीय मेले के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराए जाने से लोगों को काफी सुविधा मिली।