जश्ने गौसुलवरा पर कैसरगंज बाजार में उमड़ी भीड़

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। जश्ने गौसुलवरा के मुकद्दस मौके पर कैसरगंज बस स्टॉप का बाजार गुलजार नजर आया। बस स्टॉप के सामने लगी मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयों की बड़ी-बड़ी ट्रे सजी रहीं और लोग अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदते नजर आए।बाजार में लगे रंग-बिरंगे शामियानों के नीचे मिठाई की कई अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे बस स्टॉप और आसपास के बाजार में खासी चहल-पहल बनी हुई है। महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी मिठाई की दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए।मुकद्दस मौके को लेकर दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की हैं। तस्वीरों में मिठाई की दुकानों पर सजी विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खरीदारी करते लोगों की भीड़ साफ नजर आ रही है। बस स्टॉप के सामने बाजार में लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *