दिनदहाड़े झोपड़ी में घुसकर चारपाई पर सोया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। मोतीपुर रेंज क्षेत्र के नगर पंचायत दरोगा पुरवा नहर इलाके में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बुधवार शाम करीब छह बजे एक तेंदुआ दिनदहाड़े घूमते हुए बालू डंप के पास बनी झोपड़ी में घुस गया और वहां पड़ी चारपाई पर जाकर बैठ गया।बताया जाता है कि दरोगा पुरवा से गोपिया नहर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पलेशर चक्की लगा हुआ है। इसी के पास एक झोपड़ी बनी है। बुधवार शाम  पालेसर चक्की दुकानदार यूसुफ झोपड़ी के पास लगे नल पर हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर झोपड़ी के अंदर चारपाई पर आराम कर रहे तेंदुए पर पड़ी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/तेंदुए को देखकर युवक के होश उड़ गए। उसने तत्काल मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींची और भागकर अपनी दुकान में पहुंच गया।युवक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ झोपड़ी से निकलकर वहां से भाग गया। दिनदहाड़े और लोगों की आवाजाही वाले रास्ते के किनारे तेंदुए के इस तरह झोपड़ी में घुसकर बैठने से लोगों में भय बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण आसपास के दुकानदार और ग्रामीण शाम होते ही दुकानें बंद कर घर जाने लगे हैं। वहीं सुबह भी लोग देर से दुकान खोलने पहुंच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *