गाजीपुर/जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला और 11 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरूईन गांव निवासी शमशेर पासवान पुत्र स्व. भागवत पासवान के दरवाजे पर धर्मेंद्र पासवान पुत्र जीतन पासवान पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर धर्मेंद्र ने लोहे की रॉड से शमशेर पासवान की पत्नी आशा देवी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इसी दौरान पास में बैठी 11 वर्षीय पलक गुप्ता पुत्री गोपाल गुप्ता को वादी की पुत्री समझकर उसके सिर पर भी लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। हमले में आशा देवी और पलक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की। मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।