गाजीपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।जिला कृषि अधिकारी की उपस्थिति में कृषि विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को कृषि से जुड़ी उपयोगी जानकारियों से अवगत कराते हुए खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, कृषि निवेश केंद्र जमानियां में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने लगभग 60 किसानों को चना और सरसों के मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी आजीविका में सुधार लाना है।कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए खेती-किसानी में उनकी सक्रिय भागीदारी, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।