कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशूकुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी मु0 वार्ड नं013 गौसगंज मूसानगर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि खिरियनपुरवा से मूसानगर मार्ग पर सरकारी ट्यबबेल के सामने मेरी दादी के गेहूँ काटकर वापस मूसानगर आते समय खिरियनपुरवा मूसानगर मार्ग पर सरकारी ट्यूबबेल के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशो द्वारा मेरी दादी को रोककर कान के सोने के बाले कान से नोचकर छीन लेना, जिससे मेरी दादी के कान से खून बहने लगने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना मूसानगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिग के दौरान अभियुक्त रोहित पुत्र बलवान निवासी ग्राम जिगनीपुरवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे से पहले थाना क्षेत्र मूसानगर से पुलिस हिरासत में लिया गया ।read more:https://pahaltoday.com/another-family-ruined-by-drug-abuse/
अभियुक्त रोहित उपरोक्त की जामा तलाशी में एक पीली धातु कान का बाला बरामद हुआ । अभियुक्त रोहित उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा थाना रेऊना जनपद कानपुर नगर के साथ खिरियनपुरवा गजनेर रोड़ पर झपटमारी की घटना कारित करना स्वीकार किया है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. रोहित पुत्र बलवान निवासी ग्राम जिगनीपुरवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात (गिरफ्तार शुदा), 2. श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा थाना रेऊना जनपद कानपुर नगर के नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त श्याम सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।