चिलकाना। क्षेत्र के गांव पटनी और दुमझेड़ी में तालाबों के पानी की निकासी नहीं होने से लगातार दो दिनों की बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। दोनों गांवों में तालाब का पानी घरों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया। पटनी गांव में तालाब का पानी भूमिया खेड़ा मंदिर परिसर सहित आसपास के कई घरों में घुस गया। वहीं दुमझेड़ी में निकासी व्यवस्था बाधित होने से मुख्य रास्तों और कई मकानों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में ऐसी स्थिति बन जाती है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ इस बार लगातार हुई बारिश से समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मांग करने वालों में पटनी के अमित कुमार सैनी, रितेश सैनी, मदनपाल सैनी, रोहताश सैनी, भूषण सैनी, यशवीर सैनी, श्यामसुंदर, अनुराग सैनी, मिंकू सैनी, मनोज कुमार, घनचंद सैनी, संजय सैनी, सेखा सैनी, अमित सैनी, पारस, विपिन, मुकेश, अरविंद सैनी, धूम सिंह, सुंदर सिंह, गुरमीत तथा दुमझेड़ी के तासीन अहमद, मुरसलीन, रियाज, कमालुद्दीन, अनवरी, मोहम्मद हकीक, आस मोहम्मद, रहीस, नसीम, सलीम, समी, शलीम, नईम, रहमान और साजिद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।