नगर निगम ने शहर में जल निकासी के लिए झोके संसाधन,

Share

सहारनपुर। एक ओर जहां लगातार हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम ने जल निकासी के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी हैं। वाटर सक्सन मशीनों, मड पम्प व जेसीबी आदि मशीनों के साथ निगम के सफाई कर्मचारी भारी बारिश में लगातार जल निकासी के लिए काम कर रहे है।  नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.प्रवीण शाह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव के सम्बंध में मिलने वाली शिकायतों तथा निचले इलाकों से जल निकासी के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए भारी बारिश के बीच युद्ध स्तर पर काम किया है। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन वाटर सक्सन मशीन, एक टैªक्टर सेंट्रल फ्यूगल पंप तथा करीब डेढ़ दर्जन मड पम्प की मदद से कलक्ट्रेट, मंडलायुक्त कार्यालय तथा जनमंच क्षेत्र के अलावा वार्ड 63, 34, 16, 08, 20, 09, 39, 26 व वार्ड 31 से जल निकासी का कार्य किया गया।  उन्होंने बताया कि वार्ड 26 नंदपुरी कॉलोनी इलेक्ट्रिक मड के पास तथा इसी वार्ड में रॉय नगर कॉलोनी में मनदीप सैनी के आवास के पास कॉलोनी में जल भराव होने के कारण मड पंप चलाया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इसके अलावा इसी वार्ड में अमर शहीद स्कूल के पास इलेक्ट्रिक मड पंप चलाया गया है। इसी कड़ी में वार्ड  26 न्यू नंदपुरी कॉलोनी गेंदी देवी मंदिर के निकट तथा प्रकाश लोक कॉलोनी जोनल पंपिंग स्टेशन पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण डीजल मड पंप व इलेक्ट्रिक मड पंप दोनों चलाए गए हैं। वार्ड 31 नया बॉस, कॉलोनी रविदास जी मंदिर के पास तालाब पर, इसी वार्ड में एकता कॉलोनी तथा अमन विहार कॉलोनी बड़ी नहर के पास मड पंप चलाया गया है। वार्ड 9 मनोहरपुर 100 फुटा गलीरा रोड पर इलेक्ट्रीक मड पम्प से जल निकासी की गयी है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 20 दाबकी जुनारदार तालाब पर, वार्ड 8 पुराना कलसिया रोड विश्वास नगर कॉलोनी आइडियल पब्लिक स्कूल के पास, वार्ड 39 न्यू इंदिरा कॉलोनी पेपर मिल रोड पर तथा वार्ड 40 स्टेडियम के बाहर जनमंच के पास नाले पर मड पंप लगाकर जल निकासी की गयी है। मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद ने बताया कि कुछ नालों में फ्लोटिंग जमा हो जाने के कारण पानी बाहर आ गया था, ऐसे स्थानों पर जेसीबी व पोकलेन लगाकर फ्लोटिंग बाहर निकालते हुए जल निकासी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *