आठ दिनों से बंद जलापूर्ति, परसपुर गांव में पेयजल संकट गहराया; ग्रामीणों में आक्रोश

Share
गाजीपुर जखनियां । भीषण गर्मी के बीच विकासखंड जखनियां के परसपुर गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी से पिछले लगभग आठ दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था स्थापित की गई थी। प्रारंभिक दिनों में लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।गांव के सम्मानित नागरिक गौरी चौरसिया ने बताया कि पिछले करीब आठ दिनों से जल जीवन मिशन की टंकी से गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे मौसम में पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसके बावजूद ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के हैंडपंपों एवं निजी स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।गांववासियों ने जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि खराबी की तत्काल जांच कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन परसपुर में यह उद्देश्य फिलहाल अधूरा दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा और गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *