भदोही। थाना सुरियावां की पुलिस ने मारपीट व जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराएं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को धर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल रवाना कर दिया। उक्त थाना सुरियावां के उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव अपनी हमराह पुलिस टीम कांस्टेबल महेश कुमार के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व वांछित अपराधियों की तलाश में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि धारा 115(2), 352, 351(3), 324(2), 109(1) भारतीय न्याय संहिता का वांछित अभियुक्त महजूदा गेट के पास मौजूद है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safetydepartment-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त सचिन बिंद पुत्र सुनील बिंद निवासी महदेपुर थाना सुरियावां को गिरफतार कर लिया। अभियुक्त पर एक राय होकर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडा से मारपीट, जान से मारने की कोशिश एवं गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है।