बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के बेहड़ा गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घर से शौच के लिए बाहर निकल रही बालिका अचानक भरभराकर गिरी दीवार के मलबे की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतका की पहचान बेहड़ा गांव निवासिनी 12 वर्षीय मोहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहनी शौच के लिए घर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर उसके ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बालिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया।