बिजनौर । व्यापारी एकता परिषद के संस्थापक/ अध्यक्ष राहुल वर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर पहुंचकर भेंट की । राहुल वर्मा ने बताया कि व्यापारी एकता परिषद व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान व व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ता है। वह उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी संगठन के विस्तार का कार्य करने की योजना बना रहा है । वह सोमवार को संगठन के अन्य पदाधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और उनसे भेंट की, साथ ही उन्हें अवगत कराया कि अब व्यापारी एकता परिषद उत्तराखंड के कई जिलों में संगठन का विस्तार करने वाला है ।
उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार से उत्तराखंड मे व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान एवं उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी । राहुल वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश दिल्ली राजस्थान जैसे राज्यों में भी व्यापारी एकता परिषद जल्द ही अपने संगठन का गठन करने का कार्य करेगा आने वाले माह में व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड का प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा सभी जिलों में इकाइयां बनाई जाएगी और व्यापारी हितों के मुद्दों को उठाया जाएगा माननीय मुख्यमंत्री ने भी यह पूर्ण विश्वास दिलाया है कि वह व्यापारी एकता परिषद के इस व्यापारी सेवा में पूर्ण सहयोग देंगे और व्यापारी हितों में उनकी सरकार सहयोग करेगी ।