दरोगा पर रिश्वत मांगने और मारपीट का आरोप,  मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

Share
नगीना/बिजनौर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी सुहैल अब्बास ने मुख्यमंत्री, बरेली आईजी, डीआईजी मुरादाबाद और पुलिस अधीक्षक बिजनौर को शिकायती पत्र भेजकर नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा बादशाह खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, सुहैल अब्बास की दूसरी पत्नी फेजी परवीन कुछ दिन पहले विवाद के बाद अपने मायके अमरोहा के सैदनगली चली गई थीं। 18 सितंबर को सुहैल अपने परिवार के साथ उन्हें वापस लाने के लिए दरगाहे आलिया जोगीरमपुरी पहुंचे थे। वहां कहासुनी होने के बाद उनकी पत्नी द्वारा नगीना देहात थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 में बीएनएस की धाराओं 115(2), 351 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सुहैल का आरोप है कि 18 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें थाने बुलाया गया, जहां दरोगा बादशाह खान ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और रातभर थाने में बैठाए रखा। अगले दिन उन्हें 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजे जाने तथा जमानत मिलने के बाद दो पुलिसकर्मियों द्वारा दोबारा थाने ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थाने में उनसे रुपये की मांग की गई और मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सुहैल के मुताबिक, 19 सितंबर को उनसे 7,000 रुपये नकद और 12,000 रुपये ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से लिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन लेकर उनके साथ मारपीट की गई और फोन को रीसेट कर दिया गया। शिकायत में मुकदमे की फाइल एसडीएम न्यायालय से हटवाने के नाम पर अतिरिक्त 2,000 रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है।सुहैल अब्बास ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में दावा किया है कि उनके पास लगाए गए आरोपों से संबंधित ठोस साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।अब पुलिस जांच के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी नगीना का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *