बहराइच ( मिहींपुरवा )lविकासखंड मिहींपुरवा के सभागार में विकसित भारत – 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गांरटीं विषय पर जन जागरूकता एवं जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत रोजगार एवं गारंटी अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसका मकसद सिर्फ योजना बनाना नहीं ,बल्कि हर पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। इसके तहत चौपाल पर चर्चा के साथ योजना की जानकारी दी गई ।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/
इसका उद्देश्य ग्रामीणों को नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था ,जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्राम विकास से जुडे़ प्रावधानों की जानकारी देकर अधिकतम लाभ दिलाना है।चौपाल के मुख्य अतिथि मिहींपुरवा विकास खंड के ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा सौरभ ने महिला मेठों को बताया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास ,नये रोजगार सृजित करना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने नई व्यवस्था के तहत किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला।मिहींपुरवा विकास खंड के अतिरिक्त कार्यकर्म अधिकारी अनिल तिवारी ने जी राम जी और मनरेगा के मुख्य अंतरों को स्पष्ट किया ।उन्होने बताया कि नई व्यवस्था में रोजगार की अवधि बढ़ाई गई है,मजदूरी भुगतान समय सीमा कम की गई है और योजनाओं की निगरानी व पारदर्शीता के लिए आधुनिक तकनीकि का उपयोग किया जाएगा।उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।चौपाल में प्रभुनाथ गौतम,दिलीप वर्मा,सुशांत वर्मा,अनिल शुक्ला, सचिव सुशील सिंह अन्य सचिव सहित ग्राम पंचायतों की महिला मेठ मौजूद रही।