एक सप्ताह में दूसरा गुलदार पकड़ने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Share
नगीना । ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग को दूसरा गुलदार पकड़ने में मिली दूसरी सफलता। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। वन विभाग ने दूसरे गुलदार को भी पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर।read more:https://pahaltoday.com/monsoon-may-arrive-in-the-month-of-june/
 तहसील नगीना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महिचन्द में काफी दिनों से कई गुलदारों के नज़र आने के चलते वन विभाग की टीम ने किसी अनहोनी घटना के घटने से पूर्व ग्रामवासी दीपू के खेत में गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगया था,उस पिंजरे में पिछले सप्ताह एक गुलदार फंस गया था, जिसकों वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कृषि अनुसंधान केंद्र में पहुचां दिया था,इस संबंध में रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि वन विभाग गुलदारों की मौजूदगी पर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है,जिसके चलते जहाँ भी गुलदार की मौजूदगी का पता चलता है,तो तुरन्त ही वन विभाग गुलदारों को पकड़ने की कार्रवाई करतें हुए तुरन्त ही गुलदार संभावित क्षेत्रों में उनकों पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर देती है,इसी क्रम में ग्राम सैदपुरी महिचन्द में पिछले सप्ताह पकड़े गए गुलदार के बाद भी ग्राम के आसपास गुलदार की मौजूदगी के अहसास के चलते दीपू के खेत में फिर से दूसरा पिंजरा जिसमें मुर्गे को चारें के तौर पर इस्तेमाल करतें हुये लगाया गया।उन्होंने आगे बताया कि पिछले सप्ताह पकड़े गए गुलदार को दूर वन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया तहस।शुक्रवार की सुबह को जब कुछ ग्रामवासी दीपू के खेत की ओर से गुज़र रहे थे तो उन्होंने पिंजरे से फिर दूसरे गुलदार की दहाड़ सुनकर वन विभाग को दूसरे गुलदार के फसने की सूचना दी,सूचना मिलते ही वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौधरी,वन दरोगा अभिषेक,वन दरोगा विशाल प्रताप,अपनी टीम जिसमें वन रक्षक मोहित,माली मेघराज के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे के साथ ही नगीना स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में पहुंचा दिया,वन दरोगा धमेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया यह गुलदार भी नर है,और इसकी आयु भी लगभग पाँच वर्ष है,उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक गुलदार को पिंजरे सहित कृषि अनुसंधान केंद्र में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *