लखनऊ/ जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री जी को विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक विषयों के बारे में बताया । उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय की प्रगति एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।