कानपुर देहात – भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं शोक संवेदना कार्यक्रमों में सहभागिता की।इस दौरान उन्होंने ग्राम दोहरापुर में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद देवब्रह्मापुर पहुंचकर स्वर्गीय मुन्नू यादव के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत ग्राम गौरीकरन में 90 वर्षीय बाबूराम के निधन पर अंतिम दर्शन में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।read more:https://khabarentertainment.in/awareness-program-in-composite-school-on-world-hand-hygiene-day/
इस मौके पर वीरसेन यादव ने कहा कि समाज में सुख-दुःख जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसे समय में अपनों के बीच खड़ा होना हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कर उनके दुःख को साझा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद, राकेश यादव, रोहित कटियार, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, दीपू यादव, मुलायम यादव, अतुल यादव, ध्रुव कटियार, अनूप कटियार, राकेश कटियार, अनुपम कटियार, शिवम् कुशवाहा, अरमान, ऋषभ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।