विश्व हैंड हाइजीन डे पर कंपोजिट विद्यालय में जागरूक कार्यक्रम 

Share
भदोही। विश्व हैंड हाइजीन डे के अवसर पर मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को हाथ धोने की सही विधि के बारे में विस्तार से बताकर उनको जागरूक किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथ धोने के विभिन्न चरणों का अभ्यास किया। सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।read  more:https://khabarentertainment.in/patriotic-songs-echoed-in-mushaira-and-kavi-mahotsav/इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि हर वर्ष 5 मई को विश्व स्तर पर विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को हैंड वॉश और पानी से हाथ धोने के सही 7 चरणों (हथेली, पीछे का हिस्सा, उंगलियों के बीच, अंगूठा और कलाई) का लाइव प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी। वहीं छात्रों का हाथ धुलाकर उनको जागरूक किया। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि सबसे पहले अपने हाथों को पानी से गीला करें।अब साबुन या हैंड वॉश का इस्तेमाल करके, अपने हाथों पर अच्छे से झाग बनाएं। अपने दोनों हाथों को अच्छे से रगड़कर साफ करें। उंगलियों के बीच, नाखुन और हाथों के पीछे के हिस्से को साफ करना न भूलें।हाथों को कम से कम 20-30 सेकंड कर रगड़ें, ताकि किटाणु और धूल-मिट्टी अच्छे से साफ हो सके। इसके बाद पानी से अपने हाथों को अच्छे से साफ करें और तौलिए या रुमाल से पोछें। उन्होंने कहा कि खाने से पहले और बाद में, शौच के बाद, बाहर से घर या स्कूल आने के बाद, छींकने या खांसने के बाद तथा दवा लगाने के बाद हाथ धोना जरुरी है। शिक्षकों ने कहा कि हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि हाथों को अच्छी तरह साफ किया जाए। सिर्फ पानी के इस्तेमाल से हाथों के किटाणु नहीं मरते और वे आपको या आपके आस-पास के व्यक्ति को बीमार बना सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *