बिजनौर । धामपुर मे रविवार को नगर में आर.डी. काव्यकुल संस्था रजि. व एहसास ए जिंदगी धामपुर के तत्वावधान में आयोजित मुशायरा एवं कवि महोत्सव में देशभक्ति, सामाजिक व प्रेम भाव से ओत-प्रोत रचनाओं की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में जनपद सहित अन्य जनपदों से पहुंचे शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा माहौल तालियों की गूंज से भर उठा।read more:https://pahaltoday.com/storm-in-chandigarh-domestic-flights-affected-flights-departed-late/नगर स्थित श्री रामा रेजीडेंसी (होटल) में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन चौधरी रवि कुमार ने शमा रोशन कर किया। इसके बाद शायर नसीम धामपुरी व सिराज पेकर पानीपत ने नात-ए-पाक पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया।
कार्यक्रम में बरेली, अमेठी, मुरादाबाद और बिजनौर सहित विभिन्न स्थानों से आए शायरों व कवियों—रिजवान फरीदी, मयंक तिवारी, पूनम गंगवार, इसरार अहमद, डॉ. ब्रजभूषण, निर्दोष कुमार, रियाज बरेलवी, मनोज पांडे ‘मुसाफिर’, जुबैर स्नूकर, सरफराज अहमद, शादाब जफर शादाब, शफकत भारती, अलमास रुमानी, अरुण दीक्षित, वीरेंद्र प्रताप, कारी राशिद, वली अंजुम, आरिफ रसूलपुरी, सिराजुद्दीन पेकर पानीपत, शमशेर शम्स धामपुरी, वीरेंद्र बेताब आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चौधरी रवि कुमार, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, मण्डल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी, नगर अध्यक्ष एस.पी. सलूजा, समाजसेवी हाजी हसन, सपा नगर अध्यक्ष हैदर आढ़ती, पत्रकार शकाफत एस. भारती, अरुण दीक्षित,जलदाता नवीन गुप्ता किसान नेता शयान शम्सी, समाजसेविका सुचि शर्मा, कारी नोशाद आलम सहित कई गणमान्य लोगों को सामाजिक योगदान के लिए संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे आसिफ अली , अदनान राईन ,अजीम अहमद , सलमान फरीदी , सुहैल डिजाईनर , सुलेमान , मोहम्मद बुकरम , रोमियो मयूर शफीक उर्फ मुन्ना आदि मौजूद रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी नोशाद आलम ने की, जबकि कुशल संचालन इरशाद धामपुरी ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।