उतरौलाआर्य समाज का 91वा  वार्षिक उत्सव 8 मार्च से 11 मार्च तक 

Share
 उतरौलाआर्य समाज का 91वा  वार्षिक उत्सव 8 मार्च से 11 मार्च तक
आलोक गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)/आर्य समाज मंदिर उतरौला में महर्षि बोध दिवस (महाशिवरात्रि) के पावन अवसर पर आर्य समाज का 91वा  वार्षिक उत्सव 8 मार्च से 11 मार्च तक मनाया जा रहा है। वार्षिक उत्सव में शुक्रवार को प्रातः काल 8:00 बजे यज्ञ, भजन उपदेश कार्यक्रम किया गया उसके बाद दोपहर में एक शोभायात्रा निकाला गया । शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर से निकलकर खाकी दास मंदिर से होता हुआ मुख्य मार्ग से चलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा व अंबेडकर चौराहा से होकर वापस मंदिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान आर्य समाजियों ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों की व्याख्या करते रहे। जुलूस में ई रिक्शा वाहनों पर आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती व विद्वानों के पोस्टर लगे हुए थे। शोभा यात्रा में जगह-जगह शास्त्र कला का प्रदर्शन भी किया गया। जुलूस में आए विभिन्न विद्वान वेद पुराण उपनिषद का उपदेश समाज को देते रहे। प्रधान दिलीप कुमार आर्य ने बताया की कार्यक्रम में आर्य जगत के प्रतिष्ठित एवं क्रांतिकारी विचारोपदेशक एवं भजनोपदेशक  अपनी अमृतमयी  वाणी से ओजस्वी विचार भजन उपदेश एवं वेद के मार्मिक कथा का रसपान कराएंगे। साथ ही साथ धर्म रक्षा सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन  व युवा सम्मेलन का कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर सतीश चंद्र आर्य, दिनेश कुमार आर्य, महेश कुमार आर्य, अनिल कुमार तिवारी, बसंत आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य, अरविंद कुमार सोनी, सुरेंद्र प्रताप आर्य, वेद रामपाल विद्या वाचस्पति, संजय कुमार के साथ सैकड़ो आर्य परिवार के लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिस की टोली व  शोभा यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *