कक्षा आठ की छात्रा वैष्णवी बनीं एक दिन की कोतवाल

Share

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल के क्रम में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए महराजगंज कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका से परिचित कराया गया।इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें नेतृत्व क्षमता, अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/पुलिस की कार्यशैली को करीब से जानने का अवसर मिलने से छात्राओं को कानून-व्यवस्था और जनसेवा के दायित्वों को समझने में मदद मिलेगी।महराजगंज पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस तरह की पहल के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *